PM Kisan Yojana 22वीं किस्त जारी:नमस्कार, पीएम किसान योजना पर बड़ी जानकारी सामने आई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी है। सरकार ने 13 मार्च को डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 18640 करोड़ से ज्यादा की रकम भेज दी है। लेकिन अगर अभी तक ₹2000 क्रेडिटेड का मैसेज आपके फोन पर नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई बार छोटी तकनीकी या दस्तावेजों की वजह से किश्त रुक जाती है।
PM Kisan Yojana 22वीं किस्त जारी
13 मार्च को डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में भेजी गई रकम
सरकार ने 13 मार्च को डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 18640 करोड़ से ज्यादा की रकम भेज दी है। जिनमें महिला किसानों को बड़ी संख्या में लाभ मिला है। करीब 15 लाख से भी ज्यादा महिला किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान की 22वीं किस्त पहुंची है। यानी यह योजना अब सिर्फ खेती तक ही सीमित नहीं है बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी मजबूत बना रही है।
क्यों रुक जाती है पीएम किसान की किश्त
अगर आपके खातों में 22वीं किश्त के पैसे नहीं आए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप योजना से बाहर हो गए हैं। कई बार छोटी-छोटी तकनीकी या दस्तावेजों की वजह से किश्त रुक जाती है। सरकार ने साफ किया था कि अगर कोई किसान पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करता तो उसकी किश्त अस्थाई रूप से रोकी जा सकती है।
किश्त रुकने की वजह
- अगर कोई किसान अपात्र पाया गया है तो आवेदन रद्द कर दिया जाता है
- ईकेवाईसी पूरी नहीं कराई है
- जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं कराया है
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है
- बैंक अकाउंट में डीबीटी ऑप्शन एक्टिव नहीं है
कैसे पता करें आपकी किश्त क्यों रुकी है
किसान घर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। वहां Know Your Status का विकल्प मिलेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर डालिए, कैप्चा भरिए और Get Details पर क्लिक कीजिए। इसके बाद पूरी जानकारी सामने आ जाएगी कि किश्त मिली है या फिर रुकी हुई है।
ईकेवाईसी नहीं कराने से अटक रही है किश्त
जिन किसानों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है उनकी 22वीं किस्त खाते में नहीं आई है। फिलहाल पोर्टल पर ऑनलाइन ईकेवाईसी का विकल्प उपलब्ध नहीं है। किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (Common Service Center) पर जाकर आसानी से अपना ईकेवाईसी पूरा करा सकते हैं। वहां आधार कार्ड और जमीन के कागजात के जरिए पीएम किसान सीएससी लॉगिन से ईकेवाईसी पूरा कर दिया जाएगा।
समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी पात्र किसान के खाते में पैसा नहीं पहुंचा तो किसान हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
| हेल्पलाइन नंबर | समय |
|---|---|
| 155261 | सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
| 011243606 | वर्किंग डेज |
निष्कर्ष
अगर आपके खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही जानकारी लें, अपना स्टेटस चेक करें और जरूरी दस्तावेज पूरे कराएं। सरकार की मंशा साफ है कि हर पात्र किसान तक उसका हक पहुंचाना।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।






