MP Police Constable Physical 2026 :नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है और अब सेकंड फेस यानी फिजिकल टेस्ट होने वाला है। फिजिकल में मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर बहुत सारे स्टूडेंट कंफ्यूज हैं, क्योंकि नोटिफिकेशन में डाटा मीटर और टाइम के अलग-अलग फॉर्मेट में दिया गया है। इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए यहां पर पूरे फिजिकल टेस्ट का मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि आपको ये क्लियर हो जाए कि कितना एफर्ट्स लगाने पर कितने मार्क्स मिलने वाले हैं।
MP Police Constable Physical 2026
MP Police Constable Physical 2026 कितने चरण में सिलेक्शन होगा
- लिखित परीक्षा: यह 100 अंक की होगी जिसमें आपके अंक बहुत मैटर करते हैं कि आप फाइनल मेरिट में आओगे या नहीं
- फिजिकल टेस्ट: यह भी 100 अंक का होगा जो कि तीन इवेंट होंगे दौड़, लॉन्ग जंप और शॉर्ट पुट इसमें सभी में अलग अलग अंक मिलेगे, ये भी मेरिट लिस्ट के लिए जरूरी है
- मेडिकल टेस्ट: यह सिर्फ पासिंग होता हैं , इसमें केवल आपका शरीर फिट होना चाहिए मेडिकली
- अंतिम सिलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल के पूरे 200 अंक को मिला कर कुल पोस्ट के हिसाब से फाइनल Mp Police Constable में सिलेक्शन किया जाएगा।
MP Police Constable Physical 2026 में कितने अंक किसमें मिलते हैं लड़के और लड़कियों दोनों के लिए
यह लेख बॉयज और गर्ल्स दोनों के लिए है और इसमें रनिंग, लॉन्ग जंप और शॉर्ट पुट तीनों फेस का पूरा ब्रेकअप दिया गया है।
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में कुल मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन
यह भर्ती कुल 200 मार्क्स की है।
• लिखित परीक्षा: 100 मार्क्स
• फिजिकल टेस्ट: 100 मार्क्स
इन 200 मार्क्स के आधार पर ही आपकी मेरिट बनेगी।
फिजिकल टेस्ट का कुल 100 मार्क्स का ब्रेकअप ,फिजिकल टेस्ट को तीन पार्ट में डिवाइड किया गया है।
- रनिंग: 40 मार्क्स (बॉयज और गर्ल्स दोनों के लिए कॉमन)
- लॉन्ग जंप: 30 मार्क्स
- शॉर्ट पुट (गोला फेंक): 30 मार्क्स
रनिंग का मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन
बॉयज (40 मार्क्स):बॉयज के लिए रनिंग 800 मीटर की होगी और टाइम के अनुसार मार्क्स मिलेंगे।
| रनिंग टाइम | मिलने वाले मार्क्स |
|---|---|
| 2 मिनट 4 सेकंड या कम | 40 |
| 2 मिनट 6 सेकंड | 39 |
| 2 मिनट 8 सेकंड | 38 |
| 2 मिनट 10 सेकंड | 37 |
| 2 मिनट 11 सेकंड | 36 |
| 2 मिनट 13 सेकंड | 35 |
| 2 मिनट 15 सेकंड | 34 |
| 2 मिनट 17 सेकंड | 33 |
| 2 मिनट 20 सेकंड | 32 |
| 2 मिनट 21 सेकंड | 31 |
| 2 मिनट 23 सेकंड | 30 |
| 2 मिनट 25 सेकंड | 29 |
| 2 मिनट 28 सेकंड | 27 |
| 2 मिनट 30 सेकंड | 26 |
| 2 मिनट 32 सेकंड | 25 |
| 2 मिनट 35 सेकंड | 24 |
| 2 मिनट 36 सेकंड | 23 |
| 2 मिनट 38 सेकंड | 22 |
| 2 मिनट 40 सेकंड | 21 |
| 3 मिनट 19 सेकंड | 1 |
यहां यह समझना जरूरी है कि अगर आप 3 मिनट 19 सेकंड में भी रनिंग पूरी करते हैं तो भी आप क्वालीफाई रहेंगे, लेकिन सिर्फ 1 मार्क्स मिलने पर मेरिट में बने रहना मुश्किल होगा। इसलिए रनिंग में अच्छा स्कोर करना बहुत जरूरी है।
गर्ल्स (40 मार्क्स):गर्ल्स के लिए भी रनिंग 40 मार्क्स की होगी।
| रनिंग टाइम | मिलने वाले मार्क्स |
|---|---|
| 2 मिनट 56 सेकंड | 40 |
| 2 मिनट 58 सेकंड | 39 |
| 3 मिनट | 38 |
| 3 मिनट 2 सेकंड | 37 |
| 3 मिनट 37 सेकंड | 21 |
| 3 मिनट 40 सेकंड | 20 |
| 4 मिनट 21 सेकंड | 1 |
4 मिनट 21 सेकंड तक रनिंग करने पर गर्ल्स को 1 मार्क्स मिलेगा। इससे ज्यादा टाइम लेने पर बाहर होने की संभावना रहती है।
लॉन्ग जंप का मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन
बॉयज (30 मार्क्स):लॉन्ग जंप में इंच का बहुत छोटा अंतर भी मार्क्स में बड़ा फर्क डाल सकता है।
• 18 फीट या उससे ज्यादा जंप: 30 मार्क्स
• 17 फीट 11 इंच: 29 मार्क्स
• 17 फीट 3 इंच: 27 मार्क्स
• 16 फीट 9 इंच: 26 मार्क्स
• 16 फीट 2 इंच: 23 मार्क्स
• 15 फीट 3 इंच: 20 मार्क्स
• 9 फीट 7 इंच: 1 मार्क्स
ध्यान रखें, जंप के बाद हाथ पीछे रखने से कई इंच का नुकसान हो सकता है और 3–4 मार्क्स कम हो सकते हैं।
गर्ल्स (30 मार्क्स)
• 14.3 फीट जंप: 30 मार्क्स
• 14 फीट: 29 मार्क्स
• 13.7 फीट: 28 मार्क्स
• 13.5 फीट: 27 मार्क्स
• 13 फीट 2 इंच: 26 मार्क्स
• 11.1 फीट: 18 मार्क्स
• 10.3 फीट: 15 मार्क्स
• 6.6 फीट: 1 मार्क्स
6.6 फीट से कम जंप करने पर कोई मार्क्स नहीं मिलेगा।
शॉर्ट पुट (गोला फेंक)
बॉयज और गर्ल्स (30 मार्क्स) :शॉर्ट पुट भी 30 मार्क्स का होगा और दोनों के लिए सेम रहेगा।
• 28.8 फीट या उससे ज्यादा: 30 मार्क्स
• 28.7 फीट: 29 मार्क्स
• 28.1 फीट: 28 मार्क्स
• 20.9 फीट: 16 मार्क्स
• 20.3 फीट: 15 मार्क्स
• 19.8 फीट: 14 मार्क्स
• 14.7 फीट: 5 मार्क्स
• 12 फीट: 1 मार्क्स
12 फीट से कम थ्रो करने पर कोई मार्क्स नहीं मिलेगा।
MP Police Constable Physical 2026 निष्कर्ष
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में फिजिकल के 100 मार्क्स बहुत अहम हैं। रनिंग, लॉन्ग जंप और शॉर्ट पुट तीनों में संतुलित स्कोर करना जरूरी है। सिर्फ क्वालीफाई करना काफी नहीं है, बल्कि मेरिट में बने रहने के लिए अच्छा स्कोर लाना जरूरी है। इस लेख में दिया गया मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन स्टूडेंट्स का पूरा कंफ्यूजन क्लियर करने के लिए है, ताकि आप अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







