vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती 2025 – 25,000 पदों पर बड़ी खुशखबरी? पूरी जानकारी

राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती 2025:राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जलदाय विभाग (Jalday Vibhag Rajasthan) में लंबे समय से भर्ती की मांग चल रही थी। अब लगभग 25,000 पदों पर वैकेंसी की बात सामने आई है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी ए टू ज़ेड जानकारी।

मंत्री जी का बयान – 25,000 पदों की मांग

जलदाय विभाग में युवाओं के लिए भर्ती को लेकर मंत्री जी ने बयान दिया है कि वित्त विभाग से 25,000 पदों की स्वीकृति मांगी गई है।
लेकिन इन सभी पदों पर भर्ती तुरंत होगी या नहीं, यह कुछ अड़चनों पर निर्भर करता है।

कोर्ट केस बना अड़चन

फिलहाल करीब 8,000–9,000 पदों पर मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जब तक इसका निस्तारण नहीं होता, भर्ती पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाएगी।
👉 यदि कोर्ट केस लंबा चलता है तो सरकार लगभग 15,000 पदों पर भर्ती निकाल सकती है।

30 साल से भर्ती का इंतजार

जलदाय विभाग में पिछले 30 साल से नई भर्ती नहीं आई है। पिछली भर्ती में चयनित कर्मचारी अब रिटायर हो चुके हैं। यही कारण है कि अब इस विभाग में नई भर्तियों की मांग बहुत तेज़ है।

कौन-कौन से पद होंगे शामिल?

जलदाय विभाग भर्ती में ज़्यादातर पद ITI पास उम्मीदवारों के लिए होंगे। खासकर Electrician और Fitter ट्रेड में सबसे ज्यादा वैकेंसी आएगी।

संभावित पद इस प्रकार हो सकते हैं:

  • पंप ड्राइवर/ऑपरेटर – 8वीं पास + ITI या अनुभव
  • फिटर सेकंड – फिटर ट्रेड ITI
  • इलेक्ट्रिशियन सेकंड – इलेक्ट्रिकल ट्रेड ITI
  • मीटर रीडर – साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास
  • लाइनमैन – फिटर/इलेक्ट्रिशियन ट्रेड ITI
  • हेल्पर – 8वीं पास + ITI/अनुभव

कुल अनुमानित पदों में से लगभग 10,000–12,000 सीटें ITI कैंडिडेट्स के लिए होंगी।

संविदा या स्थायी भर्ती?

अभी यह चर्चा भी चल रही है कि भर्ती संविदा (Contract Basis) पर होगी या स्थायी (Permanent)
पहले भी राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक जैसी भर्तियां संविदा पर निकली थीं, लेकिन छात्रों के संघर्ष के बाद उन्हें परमानेंट करना पड़ा था।
ऐसे में संभावना है कि जलदाय विभाग की भर्ती भी स्थायी की जाए।

सबसे बड़ी तकनीकी भर्ती हो सकती है

अगर वित्त विभाग से 25,000 पदों पर स्वीकृति मिलती है तो यह भर्ती राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी भर्ती होगी। इसमें हजारों ITI पास छात्रों को बड़ा मौका मिलेगा।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

  • ITI पास स्टूडेंट्स (खासकर Electrician और Fitter ट्रेड वाले) को इस भर्ती पर ध्यान देना चाहिए।
  • रेलवे Loco Pilot और Technician की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भी यहां आवेदन कर पाएंगे।
  • प्रतियोगिता (Competition) कम रहने की संभावना है क्योंकि तकनीकी भर्तियों में सामान्य भर्ती की तुलना में कम अभ्यर्थी होते हैं।

यह भर्ती CET के तहत नहीं होगी

स्टूडेंट्स का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह भर्ती CET (Common Eligibility Test) के तहत होगी?
जवाब है – नहीं। यह भर्ती CET से बाहर होगी।

राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती

राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हो सकती है। भले ही कोर्ट केस और वित्त विभाग की मंजूरी के कारण थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन अगर भर्ती आती है तो यह अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी भर्ती साबित होगी।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top